Sakti News : शहीद दीपक भारद्वाज के प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी से की गई मुलाकात, भाजपा नेता निर्मल सिन्हा, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, शहीद सब-इंस्पेक्टर के पिता रहे मौजूद

सक्ती. रक्षा अलंकरण कीर्ति चक्र विजेता वीर अमर शहीद सब इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज के प्रतिमा अनावरण हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात पूर्व विधायक एवं जन नेता निर्मल सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को समय 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुलाकात किया. प्रतिनिधि मंडल में कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा, अंचल के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मालखरौदा जगदीश चंद्र ,एवं शहीद के पिता राधेलाल भारद्वाज उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से बहुत ही सहज सरल और सौहार्द पूर्ण चर्चा करते हुए प्रतिमा अनावरण हेतु आने के लिए सहमति प्रकट किया. तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से मुलाकात करके प्रतिमा अनावरण हेतु आने के लिए आमंत्रण दिए उन्होंने भी सहर्ष सहमति प्रकट की है, उल्लेखनीय है कि शहीद सब इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज का प्रतिमा लगे 2 वर्ष से ज्यादा हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!