Janjgir Accident Death : सड़क हादसे में युवक के घायल होने का मामला, 5 दिन बाद इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में युवक की हुई मौत, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, अब ये हुआ खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव में सड़क हादसे में युवक की 5 दिन बाद इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई है. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और बाइक से गिरने के बाद दूसरी बाइक से रौंदाने की बात सामने आई है. घटना के दिन सड़क पर गिरने के बाद गाय की सींग की आंख में घुसने की बात सामने आई थी, लेकिन अब CCTV से घटना की स्थिति स्पष्ट हो गई है.



इसे भी पढ़े -  सूरजपुर बड़ी खबर : टीआई को एसपी ने सस्पेंड किया, आदेश जारी, ये रही निलंबन की बड़ी वजह... देखिए आदेश...

मृतक युवक का नाम मनीष देवांगन है, जो केरा गांव का रहने वाला था और 18 फरवरी को कॉलेज की परीक्षा देने नवागढ जाते वक्त हादसा हुआ था. मामले में मर्ग डायरी आने के बाद नवागढ़ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बताया जा रहा है, घटनाकारित दूसरी बाइक की जानकारी, परिजन को मिल चुकी है.

इसे भी पढ़े -  CG Jaggi Case News : रुद्राक्ष की माला से खुला था जग्गी हत्याकांड का राज, ऐसे साबित हुई अमित जोगी की संलिप्तता, जानिए कौन थे NCP नेता रामावतार?

error: Content is protected !!