Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

सक्ती. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 सफलतम वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती उत्सव के रूप में सक्ती के हटरी धर्मशाला में संभाग स्तरीय शिविर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित शक्ति के द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में विभाग के द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित घरेलू तथा गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो लगातार 2 वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में सोलर वेंडरों के द्वारा ऑन द स्पॉट 7 कनेक्शनों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों ,उपभोक्ताओं तथा विशिष्ट अतिथियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big Update : सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया...

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा विद्युत कर्मचारियों तथा अधिकारियों के प्रयासों को पुरस्कृत करते हुए नगर वासियों की तरफ से शील्ड प्रदान किया तथा सतत विद्युत व्यवस्था बनाए रखना एवं उपभोक्ता सेवा हेतु उनके प्रयासों की सराहना की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, क्विज कॉम्पिटिशन और पोस्टर रैली में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

error: Content is protected !!