Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत ये खूबियां

वीवो कल भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo T5 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इससे पहले Vivo T5x 5G लॉन्च किया था। अब कंपनी इस T सीरीज के दूसरे डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग T5 Pro के कई फीचर्स का पहले ही खुलासा कर दिया है। फोन में क्या क्या खूबियां होंगी, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

 



Vivo T5 Pro 5G की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में Vivo T5 Pro की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच हो सकती है। याद दिला दें कि इसके पिछले मॉडल Vivo T4 Pro को कंपनी ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था और इसकी कीमत उस वक्त 27,999 रुपये थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Vivo T5 Pro 5G कब होगा लॉन्च?
वीवो का ये नया डिवाइस कल, 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद आप इस डिवाइस को Vivo के ई-स्टोर, Flipkart और पार्टनर रिटेलर्स से खरीद सकेंगे। Flipkart लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस की ऑफिशियल लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है जो T4 Pro के स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 SoC के मुकाबले थोड़ा कमजोर है। डिवाइस में फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रही है। परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में 7000mm2 का VC कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये इस सेगमेंट में सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

इतना ही नहीं इस अपकमिंग Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की जबरदस्त बैटरी भी मिलने वाली है जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ़्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी।

Vivo T5 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो OIS के साथ आएगा। साथ में फोन में 2MP का बोकेह सेंसर भी मिलने वाला है। सामने की तरफ इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। आगे और पीछे, दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!