युवा कांग्रेस ने मनाया श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में

जांजगीर-चाम्पा. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर महिलाओं का सम्मान कर जन्मदिन मनाया. इस कड़ी में नगर पालिका के महिला सफाई कर्मियों को महिला पुलिस कर्मियों को, ग्राम पंचायत में महिलाओं को शाल श्रीफल देकर एव मिठाई खिलाकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, भूपेन्द्र यादव, आकाश सिंह, सागर पटेल, शुभंकार सिंह, भावेश पटेल, प्रभाकर कसेर, और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थिति थे ।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : सिलसिलेवार डकैती और हमला की 6 घटनाओं के मामले में पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया... SP ने की प्रेस कांफ्रेंस...

error: Content is protected !!