




Champa News : ग्राम बहेराडीह में भव्य कलश यात्रा निकली और वेदी पूजन के पश्चात् अखंड नवधा रामायण का शुभारम्भ हुआ.
सरपंच श्रीमती चन्द्रकला सरवन कश्यप व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार 3 अप्रैल को दोपहर 4 बजे बहेराडीह स्थित नवधा चौक से भव्य कलश यात्रा निकली. इस बीच कलश यात्रा माता भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची और स्कूल किनारे स्थित तालाब से जल का पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर कलश यात्रा नवधा स्थल पहुंची, जहां आचार्य पंडित मार्कण्डेय पाठक व उनके सहयोगी पंडित अर्जुन बैष्णव ने बेदी पूजन विधि विधान पूर्वक किया. वेदी स्थापना के पश्चात् अखंड नवधा रामायण का शुभारम्भ हुआ.

इस मौके पर पंच ईश्वर प्रसाद यादव, रामगोपाल यादव, शिवराम कश्यप, घनश्याम यादव, शोहन लाल यादव, रामलाल यादव, मुरित राम यादव, दीनदयाल यादव, छेदी लाल यादव, दादूराम यादव,शंसी राम यादव, श्रवण कश्यप, उजीत कश्यप, किष्णो कश्यप, लखन कश्यप,नरहर सिंह कंवर, धनीराम यादव, लम्बोदर प्रसाद यादव, सियाराम यादव, मंगलू राम यादव, पिंटू कश्यप, ललिता यादव, सुमिंत्रा यादव, साधना यादव, पुष्पा यादव, शंकर यादव, संतोष यादव, राजकुमार यादव, बलराम यादव, प्रताप सिंह गोड़ एवं अखंड नवधा रामायण आयोजन समिति, अंचल के ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
12 अप्रेल को आयोजित होगा मानस गायन प्रतियोगिता
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम के अंतिम दिवस 12 अप्रेल को मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को नगद 10 हजार रूपये से सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह दूसरा पुरुष्कार 9 हजार रूपये, तीसरा पुरस्कार 7 हजार रूपये, चौथा पुरस्कार 5 हजार रूपये, पांचवा पुरस्कार 4 हजार रूपये, छठवा पुरस्कार 3 हजार रूपये, सातवा पुरस्कार 2 हजार रूपये, आठवा पुरस्कार 1 हजार रूपये से सम्मानित किया जायेगा। आयोजन समिति ने आगे बताया कि मानस गायन प्रतियोगिता में चयनित सभी मानस मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, वहीं नवधा रामायण में शामिल होने वाले मानस मण्डलियों को अपना वाद्य सामग्री अपने साथ लाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही अंचल के मानस प्रेमियों को नवधा में शामिल होने का आग्रह बहेराडीहवासियों ने किया है।





