Janjgir Big News : SP ऑफिस में जहर खाने के मामले में युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के SP ऑफिस में युवक द्वारा जहर खाने के मामले में युवक टीआर साहू के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज किया है. 23 अप्रेल को शिकायत लेकर युवक एसपी ऑफिस पहुंचा था और एसपी से मिलने से पहले उसने जहर खा लिया था. फिर तैनात आरक्षक को युवक ने जहर खाने की जानकारी दी थी. इसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. युवक ने मकान मालिक पर बीमा की राशि के लिए साजिश रचने की शिकायत की थी. उसने अप्रेल के प्रथम सप्ताह में शिकायत की थी. फिर एसपी ऑफिस पहुंचा था. अब इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक टीआई साहू ने खिलाफ BNS की धारा 132, 221 और 226 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!