इस हफ्ते लॉन्‍च होगी MG Majestor, बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की टेंशन

वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में औपचारिक तौर पर नई एसयूवी MG Majestor को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन के साथ इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

 



लॉन्‍च होगी MG Majestor
एमजी अपनी डी प्‍लस सेगमेंट की एसयूवी मेजेस्‍टर को सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में भारत में लॉन्‍च करेगी। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 20 अप्रैल को लॉन्‍च किया जा सकता है।

कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्‍टिड टेल लाइट, स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

कितना दमदार इंजन
एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ इसे पेश किया गया है। जल्‍द ही इस एसयूवी को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की घोषणा भी की जाएगी। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल इस एसयूवी को अब प्री रिजर्व करवाया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला
JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!