JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप ने किया विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा. विधायक ब्यास कश्यप ने बलौदा विकासखंड के ग्राम मड़वा में विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम मड़वा मेें 56 लाख रूपए की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्यो का आज भूमि पूजन किया। इस निर्माण कार्य के लिए राशि अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के सी.एस.आर. मद से स्वीकृत की गई है।

 



भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि इन कार्यो के पूर्ण होने से ग्राम मड़वा एवं आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

उन्होंने आगे कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सी.एस.आर. मद के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल, एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। कार्य स्वीकृति के लिए ग्रामवासियों ने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच अजय सोनवानी, उप सरपंच बबलू पटेल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, आचार्य गिरिजा शंकर पांडे, भुवनेश्वर सिंह कंवर, खम्हन सिंह, मिल सिंह, रामगोपाल यादव, रामलाल पांडे, लखन साहू, सियाराम साहू, सहेत्तर सिंह कंवर, गली राम साहू, अशोक साहू, किशन आदित्य सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!