Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चंदली गांव में विद्युत सब स्टेशन खोलने की स्वीकृति मिल गई है. स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी. जिपं सभापति ने स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है.



जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल ने बताया कि “ज़िला पंचायत चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 13 की जनता ने जो अपार आशीर्वाद और विश्वास दिया, वह उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. इस विश्वास पर हर क्षण खरा उतरने का उनका सतत प्रयास जारी है. चन्दली गांव में सब-स्टेशन का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!