Sakti News : टेमर गांव में नहर सफाई एवं मिट्टी फीलिंग कार्य का सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया शुभारंभ, सरपंच का शाल एवं श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

सक्ती. मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचयात टेमर में नहर सफाई एवं मिट्टी फीलिंग कार्य का शुभारंभ सरपंच चन्द्र कुमार सोनी के द्वारा किया गया.

 



इस अवसर पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य प्रारंभ होने से नहर का पानी अंतिम छोर तक किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगी. मिट्टी फीलिंग से नहर की ऊंचाई बढ़ेगी और आम जनता को आने-जाने में सुविधा होगी. शासन के इस योजना से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है. नहर के साफ-सफाई होने से पानी का रफ्तार तेज होगा. इससे गांव का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे सभी ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच योगिता घनश्याम पटेल, कुलदीप पटेल, शेष नारायण पटेल, नित्युंजय पटेल, रामकुमार देवांगन, राजेंद्र कुम्हार, मेट बरत राम बाघमारे मौजूद थे. प्रथम दिवस 79 मजदर उपस्थित रहे. सरपंच को शाल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!