JanjgirChampa Big News : बीज निगम की बड़ी लापरवाही, किसानों को धान का घटिया बीज की सप्लाई, किसानों में आक्रोश…

जांजगीर-चांपा. जिले में बीज निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है और किसानों को धान का घटिया बीज की सप्लाई की गई है. किसानों को धान का बीज की छंटाई करने में करगा और बेकार धान निकल रहा है. इसे लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है. जिले में 40 हजार क्विंटल की सप्लाई हुई है. ऐसे में बीज निगम द्वारा किसानों के हितों में कुठाराघात किया जा रहा है, क्योंकि जिले में कई किसान है, जिन्हें घटिया बीज वितरित किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

किसानों ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान का बीज की खरीदी की गई है, जिसमें धान से कम करगा और खराब धान ज्यादा है. इसके लेकर किसानों की मुसीबत बढ़ गई है और किसानों ने बीज निगम की बड़ी लापरवाही बताई है. मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांच के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

Related posts:

error: Content is protected !!