Janjgir-Kharod Big News : खरौद नगर पंचायत के BJP के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में 3 युवकों द्वारा हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद नगर पंचायत के BJP के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर जानलेवा हमला किया गया है और धारदार वस्तु से सिर पर हमला करने से गम्भीर चोट आई है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 3 युवकों पर हमला करने का आरोप है. पुरानी रंजिश पर हमला किया गया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

BJP समर्थित नपं उपाध्यक्ष महेश्वर यादव के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी. दूसरी बार उपाध्यक्ष को टारगेट किया गया है. इससे समझा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलन्द है ? एक साल पहले सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक अफसरों ने हटाया था. वहां उपाध्यक्ष महेश्वर यादव भी मौजूद थे, इसलिए बदमाशों ने उन पर हमला किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!