Janjgir-Nawagarh Arrest : सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 2 नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ पूर्व में भी चोरी का मामला थाना में दर्ज है. आरोपी के कब्जे से चोरी का सोने-चांदी के जेवरात और नगदी को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह क्षेत्र में 2 चेन माउंटेन जब्त, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 25 हाइवा डंप रेत को किया गया जब्त, 4 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई, JCB और हाइवा, ट्रैक्टर पकड़े गए थे...

पुलिस के मुताबिक, कोटिया गांव के राहुल कुर्रे ने बताया कि वह पिछले 5 माह से अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रह रहा था. इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित साढ़े 12 हजार नगदी की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, जांच के दौरान पुलिस ने चोरी करने वाले मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे, रूपेश कुर्रे सहित अन्य 2 नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!