Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

जांजगीर. के. टी. ग्लोबल स्कूल, भुवनेश्वर में आयोजित जोनल स्तर क्रिकेट क्लस्टर प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के 6 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

 



क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से समर प्रताप सिंह, हिमांशु पटेल, प्रणव सिंह, अर्जुन साहू, सौभाग्य पाण्डेय एवं रियान कसेर ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय के साथ-साथ जांजगीर-चाम्पा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के खेल शिक्षक हृषभ अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर रही, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करने वाली भी साबित हुई।

विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छह विद्यार्थियों और खेल शिक्षक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने विद्यालय, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी सहभागिता उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!