JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

जांजगीर-चांपा. बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कुल 01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हुई है. स्वीकृत कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है.

 



इन गांवों में होंगे विकास कार्य – ग्राम पुटपुरा के मुख्य मार्ग से गांजर पारा चबूतरा तक सीसी रोड के लिए 7 लाख, तथा सती दाई मंदिर से अश्वनी घर की ओर सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है. इसी तरह से ग्राम चोरभट्ठी में खीखलाल के घर से मुक्तिधाम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, ग्राम करमंदी में मुख्य मार्ग से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, ग्राम गाड़ापाली में बोधराम घर से डेम की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, ग्राम घुठिया में सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, ग्राम अमोदा में महावीर चौक में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम बरगांव में लेवा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये, आश्रित ग्राम पिपरा के भाठापारा मेन रोड से तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम खैरताल में मेन रोड से मिनीमाता स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम कांसा के तिहारू घर से शंकर चौक की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम जगमहंत केनमुख्य मार्ग से जगदीश घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृति मिली है.

इसे भी पढ़े -  CG News : कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा गांवों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक स्थलों का भी विकास होगा. विशेष रूप से स्कूल, मंदिर, मुक्तिधाम, तालाब और प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित...

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और मजबूत अधोसंरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे.

1 करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों की स्वीकृति से नवागढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क, सामुदायिक सुविधा और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!