Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

अकलतरा. श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. प्रातः से ही पूरा परिसर फूलों की सुगंध और मंगल ध्वनि से महक उठा था. गुरुजनों के स्वागत के लिए छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

 



कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती तथा देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया. दीप की ज्योति के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने गुरु परंपरा को नमन किया. वातावरण भक्तिमय हो गया.

इसके पश्चात संस्था के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय छात्र सेना के विद्यार्थियों ने संस्था संचालक डॉ. जे के जैन, प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह तथा समस्त प्राध्यापकगण का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया. सभी के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया गया और करतल ध्वनि के बीच हार्दिक अभिनंदन किया गया. गुरुजनों के चेहरे पर स्नेह और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

अपने आशीर्वचन में संस्था संचालक डॉ. जैन ने कहा कि शिक्षक ही समाज का सच्चा मार्गदर्शक है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने, माता-पिता तथा गुरुजनों का आदर करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त कर देश सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने नए प्रवेश पाए बच्चों का विशेष रूप से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों द्वारा की गई सुंदर सज्जा,आयोजन और मनमोहक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पवित्र अवसर है. समस्त प्राध्यापकगण ने भी विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की और उन्हें सदा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान का दीपक जलाकर अज्ञान के अंधकार को दूर करता है और राष्ट्र का निर्माण करता है. कुछ विद्यार्थियों ने कविता और भाषण के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया, जिसे सुनकर सभी भावविभोर हो गए.

अंत में सभी गुरुजनों को सम्मानपूर्वक बधाई दी गई और मिष्ठान्न वितरित किया गया. पूरे दिन का आयोजन गुरु सम्मान को समर्पित रहा.

कार्यक्रम में दुर्गा टण्डन, अनुज जैन, अरविंद कुमार, संध्या सिंह, राहुल राठौर, कमलकांत साहू, श्रीयांश साहू, सरिता पटेल, मनीषा कश्यप, चंद्ररुपा कश्यप, संदीप कुर्रे, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, भगवती देवांगन, हितेश्वरी कश्यप, रश्मि मरकाम, समरीन मिर्जा, भूपेश श्रीवास, भास्कर कश्यप, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कु.आयुषी साहू और श्रुति निर्मलकर ने किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!