Tripti Dimri: कौन हैं तृप्ति डिमरी ? जिन्होंने एनिमल में रणबीर कपूर संग इटीमेंट सीन देकर उड़ाए सबके होश

नई दिल्ली. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। थिएटर्स में फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं। एनिमल को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां लीड एक्टर रणबीर कपूर ने बटोरी, लेकिन उनके अलावा एक और स्टार ने लाइम लूटी।

 



एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ तृप्ति डिमरी भी शामिल हैं। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस रणबीर के लव इंट्रेस्ट के तौर पर नजर आईं।

इंटीमेट सीन पर मचा हल्ला

एनिमल की रिलीज से पहले तृप्ति डिमरी का नाम कहीं सुनाई नहीं दे रहा था, लेकिन रिलीज के बाद से एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देकर पर्दे पर आग लगा दी। एनिमल में तृप्ति के न्यूड सीन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

एनिमल में तृप्ति का किरदार

एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया है। फिल्म में वो विलेन अबरार हक (बॉबी देओल) की तरफ से रणविजय सिंह (रणबीर कपूर) को खत्म करने के लिए जाती है, लेकिन इस लड़ाई में जोया, रणविजय को अपना दिल दे बैठती है।

एनिमल ने रातों- रात बनाया स्टार
एनिमल में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी अपना पूरा कमाल दिखाती है और यही वजह है कि सालों से इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही, तृप्ति डिमरी को एक फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया है।

Ranbir kapoor and Tripti dimri’s chemistry stole the entire spotlight! They were just magical together ❤️##AnimalMovieReview #AnimalMovie @ranbirkapoor pic.twitter.com/L3lg5SR5Pi— Nithin K L (@nithinkl_) December 2, 2023

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

कहां से हैं तृप्ति डिमरी ?
23 फरवरी, 1994 को जन्मी तृप्ति डिमरी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड से जुड़ी हुई है। तृप्ति अक्सर स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हुए नजर आती है।

तृप्ति का बॉलीवुड में डेब्यू
तृप्ति डिमरी के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने फिल्म पोस्टर ब्वॉयज (2017) के साथ करियर की शुरुआत की थी। एनिमल की तरह इस फिल्म में भी उनके साथ बॉबी देओल थे। इसके एक्ट्र्रेस ने तब लोगों का ध्यान खींचा, जब वो नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल में नजर आईं। इसके अलावा तृप्ति हाल ही में फिल्म कला को लेकर सुर्खियों में आई थीं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!