Janjgir FiR : जमीन बंटवारे को लेकर दुकान संचालक से मारपीट, भतीजों ने दिया घटना को अंजाम, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेंड्री गांव में दुकान संचालक चमरू कश्यप से मारपीट के मामले में 2 आरोपी भतीजे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है. जमीन बंटवारे को लेकर चमरू कश्यप के 2 भतीजे रामेश्वर कश्यप और महेंद्र कश्यप ने इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

चमरू कश्यप ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके भाई और उसके बीच 1 वर्ष से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी दौरान वह दुकान के पास बैठा था, तभी उसके भतीजे रामेश्वर कश्यप, महेंद्र कश्यप आए और गाली-गलौज, मारपीट की. साथ ही, जान से मारने की धमकी दी. घटना में दुकान संचालक चमरू कश्यप को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!