JanjgirChampa Arrest : लड़की का अपहरण करने की कोशिश, घर घुसकर की गई मारपीट, स्कोर्पियो से पहुंचे थे 5 आरोपी, पुलिस ने कोरबा क्षेत्र से किया गिरफ्तार, यहां के रहने वाले हैं आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश करने और घर घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी घटना को अंजाम देने स्कोर्पियो से पहचे थे. आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे, जिसे कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, 19 दिसंबर को दोपहर में पीड़िता अपने पति, बेटी के साथ थी, तभी विपिन उर्फ सुशांत अपने 4 साथी नंदकिशोर उर्फ मोहन, उपेंद्र कुमार, गोलू कुमार और विक्रम हाथ में रॉड, डंडा लेकर पहुंचे थे. फिर गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी दी और लड़की का अपहरण करने की कोशिश की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

जब लड़की चीखने लगी तो आसपास के लोग आ गए और लोगों देखकर आरोपी भाग निकले. घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई. इसके बाद आरोपी विपिन उर्फ सुशांत, नंदकिशोर उर्फ मोहन, उपेंद्र कुमार, गोलू कुमार और विक्रम को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

Related posts:

error: Content is protected !!