Accident Death : बस ने मारी बाइक सवार दो व्यक्ति को ठोकर, मौके पर हुई बाइक चालक की मौत, बस चालक के खिलाफ थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बस ने बाइक सवार दो व्यक्ति को ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक प्रकाश सिंह की मौके पर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने बस क्रमांक CG 04 EA 0547 के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सेमरा गांव के रामेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने बड़े पिता के बेटे प्रकाश सिंह के साथ काम से मुड़पार जा रहे थे, तभी सेमरा गांव के कारीमाटी तालाब के पास बस क्रमांक CG 04 EA 0547 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी. इससे उसके भाई प्रकाश सिंह की मौके पर मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

मामले में नवागढ़ पुलिस ने बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!