Arrest : घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी युवक पहुंचा सलाखों के पीछे, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गगन कुम्भकार को गिरफ्तार किया है. आरोपी अकलतरा के मनका दाई मंदिर के पास का रहने वाला है. मामले में आरोपी कर खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, महिला घर में छोटे बच्चे के साथ थी, तभी आरोपी अकेला पाकर आरोपी गगन कुम्भकार, घर के भीतर घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने इसका विरोध करते लोगों को आवाज दी तो आरोपी भाग निकला. घटना के बाद महिला ने रिपोर्ट लिखाई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी गगन कुम्भकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!