Accident Death : वैन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, वैन चालक के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के असौंदा गांव में बाइक सवार युवक संतोष मरावी को वैन ने ठोकर मार दी. इससे युवक की मौके पर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने वैन क्रमांक CG 12 D 1340 के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत केस दर्ज किया है. मृतक युवक संतोष मरावी, उच्चभिट्ठी गांव चाम्पा थाना क्षेत्र का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, असौंदा गांव में तेज रफ्तार वैन के चालक ने पीछे से बाइक सवार चालक संतोष मरावी को ठोकर मार दी. बाइक से गिरने पर युवक संतोष मरावी की मौके पर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo
error: Content is protected !!