FIR : पंचायत भवन के पास मोबाइल मांगने पर तीन लोगों ने युवक से की मारपीट, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में मोबाइल मांगने पर तीन लोगों ने युवक सोन चरण आजाद से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले अनुराग, मुकेश, मेघा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमरताल गांव के सोन चरण आजाद, अटल चौक के पास बैठा था. उसी समय अनुराग और मुकेश आकर बात करने के लिए मोबाइल मांगने लगा. उसे मोबाइल देने के बाद वह मोबाइल को पंचायत भवन के पास लेकर चले गए था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

उससे मोबाइल को वापस मांगने पर अनुराग, मुकेश, मेघा ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!