Sakti Big News : मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार, …इस वजह से की थी वारदात…

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के नायकताड़ा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. गोदाम का भाड़ा बड़े भाई को देने की बात को लेकर आरोपी छोटे भाई नागेंद्र शाश्वत ने गोदाम में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है. इस आगजनी में पीड़ित को 75 हजार का नुकसान हुआ है. मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 506, 294 आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

पुलिस के मुताबिक, बासीन गांव के विजय जाटवर ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह नायकताड़ा गांव में जवाहर सेकढ़े के दुकान को मासिक दर पर किराए में लिया है और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक दुकान सहित गोदाम संचालित कर रहा है. रोज की तरह दुकान खोलकर रखा था, तभी जवाहर सेकढ़े का भाई नागेंद्र शाश्वत दुकान के पास तलवार लहराते पहुंचा.

पीड़ित को बोला कि बड़े भाई को ही किराया देता है, उसे किराया नहीं देता बोलकर हाथ में रखे पेट्रोल से गोदाम में आग लगा दी. घटना में गोदाम संचालक को बड़ा नुकसान हुआ है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!