Korba Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को कटघोरा पुलिस ने छुरी से किया गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

कोरबा. कटघोरा पुलिस ने छुरी बांध पीपल पेड़ के पास से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी गणेश राम को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया है.

 



कटघोरा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश राम, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और नगदी 270 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, मिली नीली जर्सी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Related posts:

error: Content is protected !!