Sakti News : डड़ई की महिला सरपंच और ग्रामीणों ने SP अंकिता शर्मा से की मुलाकात, भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने की मांग की

सक्ती जिले के डड़ई गांव में कोरबा मार्ग में प्रतिदिन स्कूली बच्चे एवं शहर के काम करने वाले अधिक संख्या में सक्ती जिला मुख्यालय की ओर आवागमन करते हैं. भारी वाहनों के चलने से आए दिन रोड एक्सीडेंट की घटना घटित होती रहती है, जिससे बच्चे एवं आमजनों पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है. इसके कारण अत्यधिक संख्या में गाड़ी चलने से रोड की दुर्दशा खराब हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

गांव की महिला सरपंच वंदना सिंह राज सहित ग्रामीणों के कई बार विभिन्न कार्यलयों में कार्रवाई का आवेदन भी दिए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते आज एसपी ऑफिस पहुंचकर SP अंकिता शर्मा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया गया. इस पर SP अंकिता शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सभी भारी वाहन, जल्द से जल्द सिर्फ हाइवे रोड से गुजरेंगे और इस रोड के प्रवेश स्थान पर भारी वाहनों के लिए अवरोधक बेरियर्स भी लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!