Korba Accident : ट्रेलर ने बाइक सवार कांटा ऑपरेटर और उसके दोस्त को मारी टक्कर, हादसे में दोनों को आई चोट, कुसमुंडा थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सोनपुरी तालाब सर्वमंगला मार्ग के पास ट्रेलर ने बाइक सवार कांटा ऑपरेटर और उसके दोस्त को ठोकर मार दी है. हादसे में दोनों को चोटे आई है.

 



पुलिस के मुताबिक नितेश कुमार पटेल ने रिपोर्ट लिखाया कि वह SECL प्राइवेट कंपनी में कांटा ऑपरेटर का काम करता है. वह कंपनी के काम से अपने मित्र के साथ कोरबा जा रहे थे कि सोनपुरी तालाब सर्वमंगला मार्ग के पास ट्रेलर क्रमांक CG 12 AS 0753 ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी है. हादसे में बाइक सवार का कांटा ऑपरेटर और उसके दोस्त को चोट आई है. दोनों घायलों को कोरबा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : करही गोलीकांड और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गनपत बघेल का नार्को टेस्ट होगा... SP ने कहा..

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!