Janjgir News : खड़े कंटेनर से 250 लीटर डीजल की चोरी, जिले में एक बार फिर सक्रिय हुए डीजल चोर

जांजगीर-चाम्पा. जिले में एक बार फिर डीजल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. जांजगीर के चाम्पा रोड में स्थित बाइक शोरूम के सामने खड़े कंटेनर से 250 लीटर डीजल की चोरी हुई है. सुबह 4 बजे के आसपास चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर में बाइक लोड है और ड्राइवर जितेंद्र प्रसाद डिलीवरी के लिए जांजगीर पहुंचा था. इसी दौरान चाम्पा रोड में बाइक शोरूम के सामने कंटेनर को खड़ा किया था. इसके बाद चोरों ने अंधेरा का फायदा उठाकर डीजल टंकी का ढक्कन तोड़ दिया और 250 लीटर डीजल की चोरी कर ली.

error: Content is protected !!