Akaltara News : अकलतरा के पेट्रोल पंप में दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ हुआ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र निजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बाद पंप कर्मचारी और पेट्रोल भरवाने आये युवकों के बीच विवाद हो गया. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ीभाठा के भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक यादव, दिनेश यादव और जीतू ठाकुर के साथ अकलतरा के पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गए थे. पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप का कर्मचारी मनोज पाटले, राकेश साहू और विजय कश्यप विवाद करने लगे और जान से धमकी देकर मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले मनोज पाटले, राकेश साहू, विजय कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

दूसरी रिपोर्ट पेट्रोल पंप कर्मचारी मुलमुला निवासी विजय कश्यप में लिखाई कि वह ड्यूटी में था, उसी समय दीपक यादव, दिनेश यादव, भरत सिंह ठाकुर और जीतू ठाकुर पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये देने की बात को लेकर विवाद करने लगे. इस पर अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दीपक यादव, दिनेश यादव, भरत सिंह ठाकुर और जीतू ठाकुर के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!