Sakti Arrest : देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को अड़भार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी और विदेशी शराब के साथ घटना ने प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 नग देशी शराब और 10 नग विदेशी शराब एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि परमानंद गोंड़, देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी परमानंद गोंड़ के कब्जे से 40 नग देशी शराब, 10 नग विदेशी शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने आरोपी परमानंद गोड़ के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!