Champa News : अंगदान व देहदान कार्य समाज के लिये अत्यंत ही प्रेरणादायी व अनुकरणीय कार्य है : नारायण चंदेल, चाम्पा के भोजपुर में 61 लोगों ने किया अंगदान व देहदान करने की घोषण

जांजगीर-चाम्पा. छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में चाम्पा नगर के पी.आई.एल. रोड भोजपुर चाम्पा में सद्गति सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 61 नागरिकों ने अंगदान व देहदान करने की घोषण की इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अंगदान व देहदान करना सम्पूर्ण समाज के लिये अत्यंत ही प्रेरणादायी व अनुकरणीय कार्य है, इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाये कम है। यह कार्यक्रम समाज को संदेश देने वाला कार्यक्रम है। अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री चंदेल ने कहा कि इस देश व समाज में सभी लोग पैदा होते है, अपना जीवन यापन करते है तथा बुढ़ापे की लाठी का सहारा लेकर इस लोक से बिदा हो जाते है, लेकिन ये जमाना व समाज उनकों याद करता है, जो अपने जीवन काल में समाज व राष्ट्र के लिये कुछ अनुकरणीय कार्य करके जाये, समाज को कुछ देकर जाये।

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

श्री चंदेल इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सद्गति सेवा संस्थान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है तथा देहदान व अंगदान करने वालों को कोटी-कोटी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर समाज के सभी वर्गों में साकारात्मक व रचनात्मक कार्यो का निर्माण हो इसके लिये समाज के युवाओं को महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

कार्यक्रम के में डॉ. के.आर. सिंह, डॉ. अनिल जगत, डॉ. अश्वनी राठौर, डॉ. बृजमोहन जागृति, डॉ. मनीष खरे, डॉ. अमित मिरी, एस.आर. तेली, पुरूषोत्तम लाल साहू, भोला दास भारद्वाज, बिरधी चंद करियारे, लव कुमार गौतम, प्रदीप कुमार शराफ, भरत लाल देवांगन, अतिश कुमार सिदार, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहन लाल साहू, सेवक दास साहू, रामखिलावन यादव, भाजपा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, सहित बड़ी संख्या में सद्गति सेवा संस्थान के पदाधिकारीगण, अंगदान, देहदान व रक्तदान करने वाले नागरिकगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!