Kisaan School : बेहतर जीवन के लिए आंख की देखभाल बहुत जरूरी : डॉ निकेता, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, 43 लोगों का चिकित्सकों ने किया परीक्षण

जांजगीर-चाम्पा. बेहतर जीवन के लिये आंख का देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है. वैसे सामान्यतः 40 साल के उम्र में आँख में कई तरह की परेशानी हो सकता है, जिसमें ग्लाकोमा भी शामिल है.

 



उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में कलेक्टर आकाश छिकारा व सीएमएचओ डॉ. वंदना सिसोदिया के मार्गदर्शन पर जिला स्वास्थ्य समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निकेता खेस ने ब्यक्त किया. उन्होंने लोगों को 12 मार्च से 18 मार्च तक जिले में चलाए जा रहे विश्व ग्लाकोमा सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये ग्लकोमा के लक्षण के संबंध में बताया कि नजर कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना, आँखों और सिर में तेज दर्द होना, आँख लाल होना, रोशनी के चारों ओर रंगीन छल्ले दिखना, जी मिचलना, उल्टी होना आदि शामिल हैं, वहीं ग्लाकोमा होने का मुख्य कारण बुढ़ापा, मायोपिया, आँख की सर्जरी, पारिवारिक इतिहास ग्लूकोमा का तथा एकाधिक चिकित्सा स्थितिया आदि है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. बीएन यादव ने बताया कि ग्लूकोमा का उपचार लक्षण के प्रबंधन दर्द को खत्म करने और रोग की प्रगति को रोकने और पूर्ण इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. एसके चंदन ने बताया कि हमारे जीवन के बेहतर गुणवत्ता के लिए ग्लूकोमा का शीघ्र पता लगाना और समय पर उपचार करना बहुत ही आवश्यक होता है. शिविर में जिला चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निकेता खेस समेत डॉ पी पी राठौर, एनएमए केके थवाईत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. बीएन यादव, सारागांव बम्हनीडीह के नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. एसके चंदन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे ब के नेत्र सहायक अधिकारी डॉ. एलपी कंवर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंतोरा के नेत्र सहायक अधिकारी पी. भारद्वाज, बहेराडीह के डॉट्स कार्यकर्ता डॉ. रामदयाल यादव, देवरी सारागांव से डॉ कैलाश बरेठ, अमरुआ से डॉ लोमस यादव ,किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव, पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र कुमार यादव, कोसमन्दा के कृषक मित्र राजेश कुमार यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की सचिव पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, तथा सिवनी, कोसमन्दा, जाटा,आदि गांव के ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

शिविर में नेत्र जांच परीक्षण उपरांत आई ड्रॉप वितरण किया गया

शिविर में 43 लोगों का नेत्र का सफलतापूर्वक जांच परीक्षण किया गया, जिसमें राजाराम यादव, उर्मिला यादव, लक्ष्मीन यादव, फत्तेलाल कारके, भीषम, नेतराम यादव, सुजीत कश्यप, राधा बाई गोड़, ग्वालिन, सुशीला, श्यामा बाई, छत राम, दुखनी बाई, दयामती,मोंगरा, घसनिन बाई, दिनेश कुमार, छोटी, दुलार, सुनील कुमार, जोतराम यादव, निर्मला, जया गोड़, रामबाई यादव, कैलाश बरेठ, रामदयाल यादव, रामकृष्ण, ललिता, सुजीत कश्यप, विमला, मथुरा, रामायण कंवर, संतोष कुमार यादव, अनिता यादव, रामकली यादव, लोमस यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!