JanjgirChampa Murder Jail : पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को सारागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव में पति संतोष साहू ने अपनी पत्नी बिंदिया साहू का गला घोंटकर हत्या कर दी है. हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया है. पति-पत्नी में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष साहू को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

 



पुलिस को सूचना मिली थी कि लखाली गांव में बिंदिया साहू की लाश खाट पर पड़ी है और सिर पर चोट के निशान है. सूचना पर पुलिस पहुंची थी और जांच शुरू की थी. पुलिस ने पति संतोष साहू से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ तो उसने पत्नी के सिर को खाट में पटक दिया, फिर गला घोंट दिया. मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी पति संतोष साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!