Sakti Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 32 नग देशी शराब जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने गोबरा गांव से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी श्रवण कुमार चंद्रा उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी शराब को जब्त किया है.

 



डभरा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरा गांव में श्रवण कुमार चंद्रा उर्फ लाला, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी श्रवण कुमार चंद्रा उर्फ लाला के कब्जे से 32 नग देशी शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Virodh : हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया, कहा, 'प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान'

पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार चंद्रा उर्फ लाला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!