Sakti FIR : सक्ती में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोगों खिलाफ हुआ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के राम मंदिर के पास दो पक्षों में वाद-विवाद बढ़ने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली रिपोर्ट सक्ती के अनमोल अग्रवाल ने दर्ज कराई है कि वह अपने घर का दरवाजा खटखटा रहा था, तभी शिवम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, संजय अग्रवाल उसे देखकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे. इस पर पुलिस ने मारपीट करने वाले शिवम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, संजय अग्रवाल के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

दूसरी रिपोर्ट सक्ती के मोहन अग्रवाल में दर्ज कराई है कि अनमोल अग्रवाल, गाली-गलौज कर रहा था, उसे मना करने पर नहीं मान रहा था. इसके बाद अनमोल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में सक्ती पुलिस मारपीट करने वाले अनमोल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!