Poisonous Liquor Case: शराब मामले में 20 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, जांच के लिए स्‍पेशल टीम गठित

पंजाब के संगरूर में नकली शराब पीकर मरने वालों की संख्‍या 20 पहुंच गई है। इसे देखते हुए हर कोई संगरूर की घटना से दहशत में आ गया है। अब प्रशासन ने इस पर अहम कदम उठाया है। विशेष जांच दल इस पर जांच करेगा।



ढिल्‍लों की अगुवाई में बनाई गई चार सदस्‍यीय कमेटी
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों की अगुवाई में चार सदस्‍यीय कमेटी बनाई गई है। इसे सदस्‍य डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्‍लर, एसएसपी संगरूर सरताज चाहल और एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग के एडिश्नल कमिश्नर नरेश दूबे होंगे।

#WATCH | Sangrur spurious liquor deaths | ADGP Gurinder Dhillon says, “…20 deaths have occurred so far in the case…”#Punjab pic.twitter.com/pkppSf5kEL— ANI (@ANI) March 23, 2024

प्रशासन से गुहार लगा रहे स्‍वजन
इस मामले में पुलिस छह लोगों को अरेस्‍ट किया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जहरीली शराब पीने से संगरूर में डर का माहौल बना हुआ है। इसे पीकर मरने वालों की संख्‍या 20 के पार पहुंच चुकी है। स्‍वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हाथ जोड़े परिजन भी प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

11 लोगों का चल रहा इलाज
वहीं 11 लोगों का इलाज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि दिड़बा और सुनाम ब्लॉक के गुजरान, टिब्बी रविदासपुरा और ढंडोली खुर्द गांवों से लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

संगरूर जहरीली शराब त्रासदी पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी
भारत चुनाव आयोग ने शनिवार को पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के माध्यम से संगरूर जहरीली शराब त्रासदी में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

आयोग की जानकारी के अनुसार, लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों का संगरूर और पटियाला जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पंजाब के सीईओ ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर आयोग को अवगत कराने के लिए पूरे घटनाक्रम के संबंध में तत्काल प्रारंभिक रिपोर्ट और एक विस्तृत रिपोर्ट आज भेजने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

error: Content is protected !!