Sakti Arrest : मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने पिहरीद गांव से मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रिका प्रसाद साहू, मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी चंद्रिका प्रसाद साहू के कब्जे से 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

पुलिस ने आरोपी चंद्रिका प्रसाद साहू के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!