Akaltara Arrest : महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला रमैतनी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव के सबरिया डेरा में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी महिला रमैतनी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!