Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने सूखापाली गांव से जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 630 रुपए और 52 पत्ती ताश बरामद किया है.



डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी पतिराम, चंद्रप्रकाश निराला और मनीराम नारंगे के कब्जे से 630 रूपये और 52 पत्ती ताश बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की बयानबाजी को लेकर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार मंत्री खुशवंत साहेब ने दिया बयान, ये कही बड़ी बात... पढ़िए...

पुलिस ने जुआरी पतिराम, चंद्रप्रकाश निराला और मनीराम नारंगे के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!