Jaijaipur Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 21 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने तुषार गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखन दिनकर, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लखन दिनकर के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

पुलिस ने तुषार गांव निवासी आरोपी लखन दिनकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!