बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो आज से ही शुरू कर दें इन फलों को खाना, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में हैं मददगार

हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट न केवल हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी जरूरी है. आज के समय में आंखों से जुड़ी समस्या काफी देखी जा सकती है. क्योंकि आज की हमारी लाइफ डिजिटल उपकरणों के बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल पर निर्भर हो गई है. ये हमारे काम तो आसान बनाते हैं. लेकिन इसके साथ जो एक समस्या है वो है आंखों के कमजोर होने की. दरअसल  डिजिटल उपकरणों के बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल और बहुत अधिक लाइट के संपर्क में आने से आंखों में असर पड़ता है. घंटों लैपटॉप पर काम करने और मोबाइल पर गेम खेलने से आंखों की रोशनी (Eye Health) काफी कमजोर हो रही है. आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं- (Ankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Kya Khaye)
1. आम- (Mango)
गर्मियों का मौसम है और इस मौसम में आम आपको मार्केट में हर जगह देखने को मिल जाएंगे. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं आम. फलों का राजा आम न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आम में विटामिन ए होता है जो आपकी आंखों में होने वाले इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!