Sakti Arrest : 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने देशी प्लेन शराब की अवैध बिक्री करने वाले अमृत लाल चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में अमृत लाल चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि झालरौंदा गांव के सागरपार तालाब के पास अमृत लाल चंद्रा के द्वारा देशी प्लेन शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी करके अमृत लाल चंद्रा के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!