Sakti Big News : साइकिल दुकान के सामने खड़ी 3 बाइक को अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, तीनों बाइक जलकर हुई खाक, पुलिस कर रही तफ़्तीश

सक्ती. जैजैपुर के संतोषी मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने साइकिल दुकान के सामने खड़ी 3 बाइक को आग लगा दी. इससे तीनों बाइक जलकर खाक हो गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, जैजैपुर के संतोषी मंदिर के पास निवासी नरेंद्र नामदेव के घर में बाइक रखने की जगह नहीं है तो वह अपने घर की 3 बाइक को साइकिल दुकान के सामने खड़ी किया था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक को आग लगा दिया. आगजनी की जानकारी ग्रामीणों को होने पर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तीनों बाइक धूं-धूंकर जल गई.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!