CG Politics News : जांजगीर-चाम्पा और राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा की विजय से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का राजनीतिक कद बढ़ा

रायपुर. सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में छ.ग. प्रदेश में 2 सीटो पर जांजगीर-चाम्पा और राजनांदगांव में भाजपा के लिये बहुत कठिन सीट मानी जा रही थी, इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरो से चल रही है। जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर थी, वहीं जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े सबसे अधिक सार्वाधिक मतों से जांजगीर-चाम्पा विधानसभा से लीड ली है। सबसे अधिक लीड की घोषणा चुनाव के प्रारंभिक दिनों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने किया था, जांजगीर-चाम्पा से भाजपा प्रत्याशी सर्वाधिक लीड करेगी, वह सही साबित हुआ। इस पर उन्होंने ठोस रणनीति बनाकर इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को यथा योग्य जिम्मेदारी भी दिया गया था। जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में भाजपा को विजय मिलने व उनके विधानसभा में सर्वाधिक लीड से उनकी कद बढ़ी है यह जन चर्चा का विषय है। ज्ञात हो कि यहां 8 विधानसभा में कांग्रेस के ही विधायक है फिर भी बड़ी लीड हासिल की है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : खरौद के बजाय दूसरे नगर को स्टेशन बनाने रेलवे के प्रस्ताव के बाद लोगों ने किया था विरोध, खरौदवासियों ने सांसद, DRM को सौंपा था ज्ञापन, खरौद के नाम पर रेलवे स्टेशन रखने की थी मांग, अब सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा... डिटेल में पढ़िए...

दूसरी तरफ राजनांदगांव लोकसभा प्रदेश कि हाई प्रोफाइल सीट था। वहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के शीर्ष नेता भूपेश बघेल को पराजीत किया। राजनांदगांव लोकसभा में चुनाव प्रभारी के रूप में नारायण चंदेल ने अपनी भूमिका अदा की थी। इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा की शानदार जीत से पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल की राजनीतिक कद में वृद्धि हुई है। वर्तमान में राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : 20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए ASI एसएन मिश्रा को SP ने निलंबित किया, ACB की कार्रवाई के कुछ घण्टे बाद SP का एक्शन....

error: Content is protected !!