JanjgirChampa Big News : आस्था से खिलवाड़ हुआ तो विरोध में लोग पहुंच गए थाना, फिर ये किया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा के पहाड़ में विराजे हनुमान जी की मूर्ति को एक बार फिर खंडित करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने अकलतरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.

 



दलहापहाड में विराजे हनुमान जी मूर्ति को बदमाशों ने इससे पहले भी खंडित किया था. यही वजह है कि दोबारा ऐसी करतूत को अंजाम देने के बाद लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है. मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि बार-बार आस्था पर बदमाशों द्वारा चोट पहुंचाई जा रही है. मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!