JanjgirChampa Thief CCTV : ज्वेलरी दुकान में जेवर की चोरी करती 2 महिलाएं पकड़ी गई, दोनों महिला की करतूत CCTV में कैद हुई, संचालक ने पुलिस के हवाले किया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा की ज्वेलरी दुकान में जेवर की चोरी करती 2 महिलाएं पकड़ी गई हैं. दोनों महिला की करतूत CCTV में कैद हुई है. साड़ी में पायल और बिछिया को छिपा ली थी. चोरी की घटना के बाद ज्वेलरी दुकान के संचालक ने दोनों महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने दोनों महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. आरोपी महिलाएं, बिलासपुर के घुटकू गांव की रहने वाली है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...

दरअसल, बलौदा के प्रशांत ज्वेलर्स में 2 महिला पहुंची थी और खरीदने के लिए जेवर देख रही थी. इसी दौरान महिलाओं ने साड़ी में पायल और बिछिया को छिपा ली थी. महिलाओं की यह करतूत दुकान में लगी तीसरी आंख में कैद हो गई. ज्वेलरी दुकान के संचालक ने महिलाओं की करतूत को CCTV में देख किया. इसके बाद दोनों महिला को पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Good News : सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल, 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान...
error: Content is protected !!