बरसात में जरूर खाएं यह लाल-पीला फल, बीमारियों का नंबर 1 दुश्मन, शरीर की नस-नस में भर देगा ताकत

बरसात के मौसम में कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन खान-पान का ध्यान रखा जाए तो इस मौसम को जमकर एंजॉय किया जा सकता है. इस मौसम में कई बेहतरीन फल मिलते हैं, जिनका सेवन करने से सेहत को चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं. इनमें से एक आलू बुखारा (Plum Fruit) है, जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जा सकता है. यह फल कुछ महीने के लिए बाजार में आता है, लेकिन इसे खाने से बरसात में कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इतना ही नहीं, यह कई बीमारियों से राहत भी दिला सकता है.



 

 

रिपोर्ट के मुताबिक आलू बुखारा विटामिन C का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करके कई तरह के संक्रमण से बचाने में कारगर है. इस फल में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कई क्रोनिक डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं. आप सूखे आलू बुखारा का सेवन करके भी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं. आलू बुखारा को सेल्स डैमेज रोकने और खतरनाक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करने में असरदार माना जाता है. इस फल का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है, जिससे कई परेशानियों से राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

 

 

 

आलू बुखारा खाने के 5 गजब के फायदे
– फाइबर से भरपूर होने के कारण आलू बुखारा को कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाने में असरदार माना जाता है. जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, वे आलू बुखारा का सेवन करें, तो पेट की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.
– मीठा होने के बावजूद आलू बुखारा को डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है. कम मात्रा में शुगर के मरीज भी इस फल का आनंद ले सकते हैं.
– आलू बुखारा का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आलू बुखारा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक हड्डियों की बीमारी का खतरा कम कर सकता है. यह हड्डियों को डैमेज से बचा सकता है.
– हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए आलू बुखारा बेहद लाभकारी है. इसका सेवन करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम हो जाता है. आलू बुखारा हार्ट हेल्थ बूस्ट कर सकता है.
– विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आलू बुखारा ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में बेहद असरदार साबित हो सकता है. इसका सेवन करने से फिटनेस भी दुरुस्त हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!