Rahod News : आम खाने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चाम्पा. राहौद सहायता केंद्र की पुलिस ने सूनसान जगह में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अनिल रात्रे है और वह कोहका गांव का रहने वाला है. मामले में BNS की धारा 294, 354 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई की शाम महिला घर के सामने खेत में आम खाने गई थी, तभी सूनसान पाकर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ किया. इसके बाद से आरोपी अनिल रात्रे फरार था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!