JanjgirChampa Big News : दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के मिस्दा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मिस्दा गांव के लैलिंग खूंटे ने बताया कि पुनीत महिपाल, प्रवीण महिपाल, प्रशांत महिपाल ने आकर गाली-गलौज की, जिन्हें मना करने पर तीनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पुलिस ने मारपीट करने वाले पुनीत महिपाल, प्रवीण महिपाल, प्रशांत महिपाल के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दूसरी रिपोर्ट पुनीत महिपाल ने दर्ज कराया है कि उसकी दुकान के पड़ोसी लैलिंग खूंटे, राबिस खूंटे, सूरज खूंटे, दीपक खांडेकर ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है.

पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!